
CG : प्रदेश में लगातार बारिश से महानदी ने मचाया तांडव, तटीय इलाकों के हजारों एकड़ फसल जलमग्न, फसल बचाने में लगे किसान
By Dinesh chourasiya
सरिया: CG : छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से महानदी में बाढ़ के कारण हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर में स्थित ग्राम तोरा सबसे ज्यादा प्रभावित ग्राम बताया जा रहा है। इसी तरह ग्राम ठेंगा गुड़ी सबसे पहले बाढ़ की चपेट में आता है। और यहां भी हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गए हैं। लगातार बारिश के कारण सुबह से ही सरिया चंद्रपुर मार्ग बाधित है।

सरिया: छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से महानदी में बाढ़ के कारण हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर में स्थित ग्राम तोरा सबसे ज्यादा प्रभावित ग्राम बताया जा रहा है। इसी तरह ग्राम ठेंगा गुड़ी सबसे पहले बाढ़ की चपेट में आता है। और यहां भी हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गए हैं। लगातार बारिश के कारण सुबह से ही सरिया चंद्रपुर मार्ग बाधित है।
प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पोरथधाम ऐतिहासिक स्वयंभू शिव मंदिर मे बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। ग्रामीणों ने बताया महानदी का जल स्तर बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। तटीय ग्रामों के लोग सजग हैं। स्थिति के अनुसार ग्रामीण अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थल पहुंच जाते हैं। वहीं अभी तक किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है।
हजारों एकड़ धान फसल जलमग्न
हमारे संवाददाता वीरेंद्र सोनी ने महानदी के तटीय ग्रामों का ग्राउंड रिपोर्टिंग किया। जिसमें हजारों एकड़ धान फसल जलमग्न हो गए हैं। इसी तरह साग सब्जी की फसल भी जलमग्न होने के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। अपने आंखों से अपनी कड़ी मेहनत की कमाई की बर्बादी को देखते किसानों में मायूसी छाई हुई है। हालांकि प्रशासन प्रतिवर्ष मुआवजा देने की बात तो करता है। लेकिन मुआवजे के आश्वासन के अलावा पीड़ित किसानों को सहायता नहीं मिलता।
बहरहाल महानदी का जल स्तर बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार है। इस बार भी प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को अलर्ट रहने की सूचना दे दी है। हालात गंभीर होने पर प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार रहता है।
महानदी में आई भीषण बाढ़ के कारण ग्राम तोरा ,सूरजगढ़ ,सुरसी, रानीडीह, परसरामपुर, पोरथ के किसान अपने साग सब्जी की फसल को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और ओने पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं। ग्राम तोरा में सबसे ज्यादा मक्का का उत्पादन किया जाता है। बाढ़ के कारण जबरन किसानों को अपऩी फसल तोड़ने के लिए मजबूर कर दिया है। इसी तरह मिर्च की पैदावार भी सबसे ज्यादा इसी गांव में होता है। बाढ़ के कारण किसान साग सब्जी को सुबह से ही तोड़ने में लगे हुए हैं। और ओने पौने दामों में व्यापारी के यहां आकर ले रहे हैं।
महानदी में बाढ़ आने के कारण तटीय ग्रामों के लोग अपनी उपज को सुरक्षित स्थान पहुंचने में लगे हुए हैं इसी के साथ पशुधन को भी सुरक्षित स्थान के लिए अपने रिश्ते नातो के यहां पहुंच रहे हैं। बाढ़ राहत बचाओ टीम पहुंची सरिया महानदी में आई बाढ़ के कारण सुरक्षा के लिए रायगढ़ से बाढ़ राहत बचाव की टीम सरिया पहुंची और नगर पंचायत सरिया के सांस्कृतिक भवन में टीम को ठहराया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ टीम में 12 जवान शामिल है इसी तरह पुसौर क्षेत्र में भी टीम के 12 जवान पहुंच गए हैं।


















