मनोरंजन

फिल्म हड्डी से नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म हड्डी से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म हड्डी के मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मोशन पोस्ट साझा कर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फर्स्ट लुक साझा किया है। इस पोस्टर में नवाजुद्दीन कभी ना दिखने वाले अवतार में दिख रहे हैं। पोस्टर में नवाजउद्दीन एक महिला के रूप लुक में नजर आ रहे हैं, जो उनके फैंस को खूब प्रभावित कर रहा है।

हड्डी के अपने इस फर्स्ट लुक के बारे में बात करते हुए नवाजउद्दीन ने कहा, “मैंने अलग-अलग दिलचस्प किरदार निभाए हैं, लेकिन हड्डी एक अनोखा और खास किरदार होगा क्योंकि इसमें मैं पहले कभी न देखे गए लुक में दिखाई दूंगा। यह मुझे एक अभिनेता के रूप में मेरी कैपेबिलिटी को आगे बढ़ाने में भी मदद करेगा।फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए मैं बहुत ज्यादा उत्सुक हूं। जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी हड्डी का निर्देशन अक्षय अजय शर्मा कर रहे हैं।यह फिल्म वर्ष 2023 में रिलीज होगी।

 

Related Articles

Back to top button