
रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव में 41वीं बटालियन में पदस्थ एक जवान को पुलिस ने चलती ट्रेन में युवती से छेड़खानी करने मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी जवान का नाम अलमोडा उत्तराखंड निवासी भूपेंद्र सिंह है।
जानकारी के अनुसार, आईटीबीपी जवान कल कमलापति भोपाल स्टेशन से रायपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से आ रहा था, इस दौरान उसकी बोगी के बर्थ में भोपाल से एक युवती सफर कर रही थी। युवती के अकेले पन का फायदा उठाकर आरोपी उसके साथ छेड़खानी करने लगा।







युवती ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी उससे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत जीआरपी पुलिस को दी। रायपुर जीआरपी पुलिस ने ट्रेन के पहुंचते ही आरोपी जवान भूपेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 354, 294, 506 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालिन कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।






