छत्तीसगढ़

भिलाई ✍️सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे:शहर की खस्ताहाल सड़कों के विरोध में भाजयुमो का साक्षरता चौक पर धरना, बारिश में जमीन पर बैठ

By Dinesh chourasiya

भिलाई में शहर की प्रमुख सड़कों की हालत बेहद खराब है। गड्ढों वाली सड़कों को लेकर बुधवार को बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बरसते पानी में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता साक्षरता चौक में जुटे। जहां शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा सहित अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे तालाब का रूप ले चुके हैं। राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया, साथ ही 7 दिन में काम शुरू करने का भरोसा दिलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीएम शाह अस्पताल के सामने और स्पर्श अस्पताल से साक्षरता चौक, जीई रोड जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत जर्जर है।

विरोध में कार्यकर्ताओं ने पानी भरे गड्ढे में पौधारोपण भी किया। मिश्रा ने बताया की मुख्य मार्ग पर अस्पताल के सामने की सड़क की हालत वर्षों से खराब होना यह निगम प्रशासन की उदासीनता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, योगेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, महेश वर्मा, बिजेंद्र सिंह, स्वीटी कौशिक, नवीन सिंह, रश्मि साव सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button