छत्तीसगढ़

CG NEWS : 9 वर्षीय बच्ची को बिच्छू ने काटा, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत 

By Dinesh chourasiya

अभनपुर : CG NEWS : गोबरा नवापारा नगर के खोलीपारा में रहने वाली 8 साल की मासूम बच्ची की बिच्छू के काटने से अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गोबरा नवापारा के सुभाष चौक में सब्जी का पसरा लगाने वाले केशव सोनकर निवासी खोलीपारा गोबरा नवापारा की 8 साल की मासूम आरती को रविवार रात 8 बजे के करीब उस वक्त बिच्छू ने काट लिया, जब वह जूता पहन रही थी।

दरअसल बिच्छू जूता के भीतर मौजूद था । बच्ची को बिच्छू काटने की जानकारी होते ही परिजन उसे लेकर नगर के एक अस्पताल ले गए, जहां से उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था, जहां आज मंगलवार को मासूम की मृत्यु हो गई।

मासूम बच्ची की मृत्यु होने की खबर से उसके परिजनों के साथ-साथ समूचे खोलीपारा इलाके में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है। लोगों ने प्रशासन से परिवार को, शासन द्वारा दी जाने वाली 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि के अलावा तात्कालिक सहायता राशि भी प्रदान किए जाने की मांग की है । इस संबंध में एसडीएम अभनपुर जगन्नाथ वर्मा को फोन कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नही हो पाया।

Related Articles

Back to top button