छत्तीसगढ़

CG महिला ने मोवा ब्रिज से ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस 

By Dinesh chourasiya

रायपुर।: राजधानी रायपुर में सुबह एक महिला में ट्रेन के सामने छलांग लगा कर खुदखुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक महालेखाकार कार्यालय में एक अधिकारी की पत्नी ने मोवा ब्रिज से ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच कर दी।

बता दें कि मृतिका का नाम शारदा मीणा है। विधानसभा के महालेखाकार कार्यालय में अधिकारी दीपक मीणा की पत्नी थी। महिला का पति किसी काम से मुंबई गया था। वहां से लौटते ही वो कार लेकर सीधे घूमने चला गया और रात को 1 बजे वापस लौटा। इससे उसकी पत्नी गुस्से में थी। देर रात पति के वापस आने पर गुस्से के कारण पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। वहीं तकरीबन 3 बजे रात को पत्नी ने दरवाजा खोला और सुबह 5 बजे करीब रेल पटरी के नीचे आकर जान दे दी।

Related Articles

Back to top button