
छत्तीसगढ़ भाजपा भाजयुमो, ओबीसी और किसान मोर्चा में नियुक्तियां13 जिलों में जिला अध्यक्ष-महामंत्री घोषित, अर्पित सूर्यवंशी को रायपुर जिले की जिम्मेदारी
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ भाजपा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के 13 जिलों के जिलाध्यक्ष और महामंत्री की सूची जारी की है। इसके अलावा ओबीसी मोर्चा और किसान मोर्चा में भी जिला स्तर पर नियुक्तियां की गई हैं।
ओबीसी मोर्चा में दो जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जबकि किसान मोर्चा में जशपुर जिले के लिए एक नई नियुक्ति की गई है। इन फैसलों को संगठन में संतुलन बनाए रखने और समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।







प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर फैसले
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुशंसा पर इन सभी नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है। अर्पित सूर्यवंशी को रायपुर शहर भाजयुमो जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि शंकर साहू को महामंत्री बनाया गया है।
जशपुर जिले में किसान मोर्चा की जिम्मेदारी दिनेश प्रसाद चौधरी को सौंपी गई है। ओबीसी मोर्चा में दिनेश देवांगन को भिलाई और प्रेम पटेल को सक्ती जिले का प्रभारी बनाया गया है।











