दुर्ग जिले में एक ही रात में 5 जगहों पर कटर बाजी :किसी का हाथ, किसी का चेहरा, तो किसी का पीठ काटा गया, 5 लोग जख्मी भिलाई में पुत्र ने पिता का चेहरा कटर से फड़ा
By Dinesh chourasiya
दुर्ग जिले में सोमवार रात सुपेला, खुर्सीपार, जामुल और दुर्ग कोतवाली समेत 5 थाना क्षेत्रों में चाकूबाजी की घटनाएं हुईं। जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर है। पांचों घटनाओं में आरोपियों ने नशे की हालत में चाकू और कटर का इस्तेमाल किया। जिसमें किसी का हाथ कटा, किसी का पूरा चेहरा कटा तो किसी का पीठ काट दिया गया।
पुलिस सभी मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक एक भी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







पुरानी रंजिश के चलते मारा कटर
खुर्सीपार थाना इलाके के तेलहा नाले के पास नरसिंह कुर्रे नाम के युवक ने मोहल्ले के रहने वाले विराज साहू पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने रात 8 बजे उसे रोककर उसके पीठ हाथ में कटर से कई वार कर भाग गया। विराज का दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मर्डर के बाद फिर चला चाकू




सुपेला थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में दो दिन पहले एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। उसी इलाके में इंदिरा नगर में सोमवार रात कुछ लड़कों ने एक युवक पर चाकू से हमला किया। घायल की पहचान गोकुल के रूप में हुई है। घायल गोकुल ने बताया कि, इंदिरा नगर निवासी अरमान, शेखर, धरम और माधव ने मिलकर उसके ऊपर जानलेवा हमला किया है।

बेटे ने पिता पर चला दिया कटर
जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में एक युवक ने अपने ही पिता के चहरे को कटर से बुरी तरह काट दिया। घायल मनोज कुमार (54) ने बताया कि, कंपनी बंद होने के बाद भी वो ड्यूटी जाने निकला था। इसी बात पर दोनों की बहस हो गई। उसने बेटे को दो झापड़ मारा, तो उसने कटर निकालकर उसके पूरे चेहरे को काट डाला।
दुर्ग में दो जगहों पर चला कटर
इसी तरह दुर्ग जिला मुख्यालय में कोतवाली थाना क्षेत्र में दो जगहों पर कटर चलने की घटना हुई है। दोनों मामलों में दो लोग घायल हुए हैं। इससे एक दिन पहले भी भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने शराब के नशे में एक कुरियर ब्वाय पर चाकू से हमला किया था।




