
RAIPUR NEWS : 30 जुलाई से शहर में पदयात्रा करेंगे महापौर ढेबर और कांग्रेस नेता, डोर टू डोर जाकर देंगे सरकार की योजनाओं की जानकारी
By Dinesh chourasiya
रायपुर। RAIPUR NEWS : नगर निगम महापौर एजाज ढेबर ने महापौर कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा की, इस दौरान ढेबर ने बताया कि 30 जुलाई से शहर में पदयात्रा करेंगे, पदयात्रा के दौरान सरकार की योजनाओं को सभी वर्ग तक पहुंचाया जायेगा। वहीं शहरी योजनाओं को शहर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी समेत वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया जायेगा।




महापौर कार्यालय में हुई शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में दक्षिण विधानसभा को टारगेट करने की रणनीति बनी, इसके साथ ही सरकार की योजना को आम लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा भी हुई। शहरी विकास योजनाओं को लेकर करेंगे डोर टू डोर कैंपेनिंग की जाएगी। बैठक में महापौर, सभापति प्रमोद दुबे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, सन्नी अग्रवाल शामिल हुए।
एजाज़ ढेबर बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के कद्दावर नेता व मंत्री 15 साल तक इस शहर से रहें, उन्होंने चौड़ीकरण के लिए कभी प्रयास नहीं किए। अब चौड़ीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन का नौटंकी कर रहे है, वे 15 साल कुछ नहीं कर पाएं, अब हमसे 4 साल में सब करने की उम्मीद करते है, हम फिर भी साढ़े चार साल में सब काम करने का प्रयास कर रहें है।














