Uncategorized

छत्तीसगढ़ में स्टर्न डिस्टरबेंस का असर 4 जिले में बारिश की संभावना रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में कल से बदलेगा मौसम; गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में 20-21 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। इस वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट होगी।

समुद्र से आ रही नमीयुक्त हवा के कारण रायपुर में दोपहर के बाद बादल छाए रह सकते हैं। ठंडी हवा चल सकती है। मंगलवार को जगदलपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं 15.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

रायपुर में पारा सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा

मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह नॉर्मल से 3 डिग्री अधिक रहा।

बिलासपुर में दिन-रात का पारा अधिक

यहां दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं गौरेला पेंड्रा मरवाही में 35.5 डिग्री अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा।

दुर्ग-अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

मैदानी इलाकों में दुर्ग ही ऐसा जिला है जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है। मंगलवार को यहां रात का तापमान 19.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया ।

अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा जो औसत से एक डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था।

Related Articles

Back to top button