छत्तीसगढ़

रायपुर के एक अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर 

रायपुर : छत्तीसगढ़ की  राजधानी रायपुर के एमएमआई अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने अस्पताल की बारीकी से जांच की है लेकिन यहां पर ऐसा कुछ नहीं मिला है।

बताया जा रहा है कि एमएमआई के ओपीडी इंचार्ज के मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया है, हालाकि पुलिस ने अज्ञात कॉल धारक की पहचान कर ली है।

यह मामला टिकरापारा थाना इलाके का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी ने ऐसी धमकी क्यों दी है इस मामले का खुलासा होना बाकी है

Related Articles

Back to top button