छत्तीसगढ़

BHILAI खुर्सीपार क्षेत्र के युवाओं ने किया भाजपा का सदस्यता ग्रहण, 

By Dinesh chourasiya

भिलाई । भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के भिलाई के विकास के प्रति उनकी सोच से प्रभावित होकर आज खुर्सीपार दुर्गा मंदिर वार्ड के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। इन कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा में शामिल हो रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि भिलाई ने जिस युवा विधायक को विकास के लिए चुना था वो आज भिलाई की बदहाल स्थिति के जिम्मेदार हैं। लोगों से झूठे वादे और युवाओं से की गई वादाखिलाफी से क्षुब्ध होकर हम भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। इनमें कई ऐसे कार्यकर्ता भी शामिल हैं जिन्हें गत दिवस विधायक समर्थकों द्वारा झूठ बोलकर विधायक निवास ले जाया गया और गमछा पहनाकर उन्हें कांग्रेस प्रवेश कराया गया।

पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही विकास की पर्याय है। अंत्योदय के लक्ष्य के साथ भाजपा सदैव जनहित में समर्पित रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने भारत का लोहा माना है। निश्चित ही जिस पार्टी ने हमेशा झूठे वादे किये हैं और लोगों को ठगा है, वह सच भिलाई के युवाओं के सामने है और इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनहित में सेवा करने के उद्देश्य से भाजपा में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भिलाई को बदहाल कर दिया, शिक्षाधानी की छवि धूमिल की, इतना ही नहीं इन्होंने तो गरीबों के राशन तक की कालाबाजारी की है। अब ये लोग युवाओं को झूठ बोलकर जबरन कांग्रेस का सदस्य भी बना रहे हैं, झूठ बोलने का इनका स्वभाव कभी नहीं बदल सकता।

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुजल यादव, राजेश कुमार, कुलदीप, पुष्कर, शिवशंकर चौधरी, अरविंद चौधरी, संजय कुमार शाह, अमित चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, विकास चौधरी, दीपक सिंह, साहिल मिश्रा, आकाश तिवारी, मनीष कौशिक, मंटू शर्मा, मनीष चौधरी, विजय चौधरी, प्रदीप शर्मा, विशाल चौधरी, विश्वजीत मंडल, सनित मंडल, कुणाल, राहुल शर्मा, आदित्य चौधरी, रवि शर्मा, रोशन साव, मनीष शर्मा, देवचंद कौशिक, अमित चौधरी, आदित्य गंधर्व, चंदन कुमार, चंदन यादव, शुभम नाथ तिवारी, अभय चौधरी, विकास गोंड, चंद्रशेखर कौशिक, अभिषेक कौशिक, प्रतीक चौधरी, आदित्य चौधरी, नितिन गुप्ता, आकाश तिवारी, तुषार चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, मुकेश कुमाार, सिद्धार्थ कुमार चौधरी, आदित्य अग्रवाल, स्वास्तिक चौधरी, शुभम पोलई, अमन पाण्डेय, दीपांशु, निखिल यादव, प्रदीप, अमन कौशिक, विश्वजीत वर्मा आदि शामिल हैं।

सभी कार्यकर्ताओं ने खुलकर इस बात को स्वीकारा कि कांग्रेस विधायक केवल झूठ बोलते हैं, युवाओं को हमेशा उन्होंने अपने मतलब के लिए इस्तेमाल किया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान में भिलाई अपनी पहचान खो चुका है, शहर में खुलेआम जुआं सट्टा चल रहा है, अवैध शराब बिक रही है। भिलाई में अपराध का स्तर इतना बढ़ गया है कि हमारी माताएं-बहनें स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस दौरान मुख्य रूप से मनीष पाण्डेय, जयशंकर चौधरी, जोगिंदर शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button