छत्तीसगढ़

BJYM ने भिलाई विधायक का पुतला फूंका:बरसते पानी में निकाला जुलूस, जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया

By Dinesh chourasiya

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा दिए गए 4500 लीज आवंटन का मामला राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। एक तरफ भिलाई नगर विधायक यह कह रहे हैं कि जो काम भाजपा 15 सालों में नहीं कर पाई वो उन्होंने 5 सालों में कर दिखाया है। वहीं भाजपा इस लीज रजिस्ट्री को पूरी तरह से भिलाई की जनता के साथ धोखा बता रही है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार शाम भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने बरसते पानी में जुलूश निकाला और बेरोजगार चौक में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का पुतला जलाया।

बेरोजगार चौक सिविक सेंटर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाले गए जुलूश में बीएसपी के लीज धारक भी शामिल रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा जनता के साथ छल कपट करके लीज के विषय पर भ्रम फैलाया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा विधायक के द्वारा छठवें चरण की लीज लाने की बात कही थी जो अभी तक नही हुआ। उन्होंने कहा भाजपा लीज के विरोध में नहीं है, लेकिन इसे लेकर जो भ्रम फलाया जा रहा है वो गलत है। उन्होंने कहा कि वो इस तरह भिलाई की जनता को फंसने भी नहीं देंगे। जो लीज का आश्वासन भिलाई विधायक ने लोगों को दिखाया था उसे भिलाई स्टील प्लांट ने सिरे से खारिज कर दिया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भिलाई नगर विधायक से सवाल किया कि यदि किसी भी लीज धारक पर बीएसपी लीज खत्म करने की कार्यवाही की करती है तो क्या उसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हुए भिलाई नगर विधायक अपनी जिम्मेदारियों से पूर्ण रूप से इस्तीफा देंगे?

लीड रजिस्ट्री की गलत जानकारी देने के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन
लीड रजिस्ट्री की गलत जानकारी देने के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन

बरसते पानी में जलाया गया विधायक का पुतला
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बरसते पानी में कांग्रेस विधायक के खिलाफ जुलूश निकाला और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने विधायक का पुतला भी जलाया। इस दौरान मुख्यरूप से रिंकू साहू पूर्व पार्षद, मनीष यादव भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी भाजयुमो, रोहन सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजयुमो, मयंक गुप्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजयुमो, सन्नी यादव छाया पार्षद, राजू दुबे, शीतल सिंह, आकाश प्रधान, निखिल देवांगन, प्रशांत सिंह, रोहित सिंह, राहुल गजभिए सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button