छत्तीसगढ़

भिलाई चावल की कालाबाजारी के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग

By Dinesh chourasiya

भिलाई के खुर्सीपार में गरीबों के चावल की कालाबाजारी के विरोध में भाजपा और श्रीराम जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वे कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नियम विरूद्ध शासकीय राशन दुकान का संचालन करने पर कांग्रेस पार्षद का निर्वाचन शून्य करने की मांग की।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडेय ने कहा कि विगत 4 वर्षों से शहर में अवैध कार्य किए जा रहे हैं। इस बार कांग्रेस नेताओं ने गरीबों के राशन पर डाका डाला है। खुर्सीपार क्षेत्र की दो शासकीय उचित मूल्य की दुकानें पिछले 3-4 महीनों से नियमित रूप से नहीं खुल रही थीं। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने वहां जांच में भारी अनियमितता पाई। इस अवसर पर पार्षद ईश्वरी नेताम, सरिता बघेल, श्यामसुंदर राव, पीयूष मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बीजेपी के कार्यकर्ता व अन्य।

Related Articles

Back to top button