छत्तीसगढ़

भिलाई निगम के गार्ड ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल 

By Dinesh chourasiya

भिलाई नगर निगम अंतर्गत नेहरू नगर जोन के जल विभाग में गार्ड की नौकरी करने वाले हीरालाल बेहरा (52 साल) ने रेलवे ट्रैक में कटकर खुदकुशी कर ली। उसके मरने के बाद से उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्मृति नगर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पत्नी कंचन बेहरा ने  बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। इसमें एक बेटी की शादी 20 जून को ओडिशा से करके वो लोग लौटे थे। बेटी की शादी होने के बाद से हीरालाल काफी खुश था। कह रहा था कि बेटी के हाथ पीले कर दिए अब टेंशन खत्म हैं। दो बेटे हैं उन्हें पाल लेंगे। वो काफी खुश रहने वाला मजाकिया किस्म का इंसान था। वो नेहरू नगर जोन के जल शोधन संयंत्र परिसर नेहरू नगर भिलाई के पंप हाउस में चौकीदार का काम करता था और वहीं सर्वेंट क्वार्टर में रहता था।

बुधवार दोपहर को खाना खाकर वो ड्यूटी पर गया था। शाम को कंचन जब पंप हाउस पति का नाश्ता लेकर पहुंची तो देखा कि वहां लोग भाग रहे हैं। पूछने पर उन्होंने बताया कि हीरालाल ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। कंचन का कहना है कि उसके दो बेटे हैं अब वो कैसे उन्हें पालेगी। स्मृति नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।​​​​​​​

कभी कभार पीता था शराब
कंचन ने बताया कि हीरालाल को कोई टेंशन नहीं था। समय पर वेतन मिलती थी। कर्ज भी नहीं था। उनका कहना है कि वो कभी कभार शराब पी लेता था, लेकिन खुदकुशी नहीं कर सकता है। जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वहीं पर शराब भट्ठी भी है। इससे यह भी कयास लगाया जा रहा है कि उसने शराब पी होगी और नशे में रेलवे ट्रैक की तरफ गया होगा। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया होगा।

Related Articles

Back to top button