
भिलाई ओम धर्म सेवा एवं जनकल्याण समिति शिवनाथ से कांवड़ यात्रा 21 अगस्त को निकालेगी
By Dinesh chourasiya
भिलाई| पावर हाउस चौक स्थित मनोकामनेश्वर शिव मंदिर में 23वें वर्ष सावन महोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए ओम धर्म सेवा एवं जनकल्याण समिति के महिला पदाधिकारी व महिला कांवड़ियों की बैठक कैंप-2 विवेकानंद नगर के सार्वजनिक भवन में हुई। महिला संयोजक सुमित्रा मांझी व समिति के संयोजक सुमन शील ने कहा कि इस साल की शिवनाथ नदी तट से पैदल कांवड़ यात्रा सावन माह के सातवें सोमवार 21 अगस्त को निकालने का निर्णय लिया गया है। शिव चर्चा करने वाली महिलाओं के साथ भिलाई के 108 शिव मंदिर की परिक्रमा की जाएगी। 23 अगस्त को भंडारा मनोकामनेश्वर शिव मंदिर पावर हाउस में रखी जाएगी। 17 सितंबर को शिव भक्तों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में समिति का विस्तार करने का निर्णय भी लिया गया। संचालन अनिता चौधरी ने किया। बैठक में अवतार सिंह, राजू गुप्ता, सुब्रत राय, अक्षयलाल साव सहित अन्य उपस्थित थे।







