छत्तीसगढ़

 भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की पहल से लोगों को मिलेगी राहत 35 लाख रुपए से टाउनशिप के 12 जगह पर लगेंगे वाटर एटीएम

टाउनशिप क्षेत्र के मंदिर, बाजार और बस्ती जैसे 12 सार्वजनिक जगहों पर 32 लाख रुपए से वाटर एटीएम मशीन लगाई जाएगी, ताकि लोगों को शुद्ध ठंडा पानी मिले। इसमें सेक्टर 5 जोन में 8 वाटर एटीएम, सेक्टर 3 क्षेत्र में 3 और एक सेक्टर 9 अस्पताल के पास सेक्टर मार्केट में मशीन लगेगी।

इसके अलावा भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में 66.63 लाख की लागत से अन्य जरूरी विकास कार्य भी कराए जाएंगे। विधायक देवेंद्र यादव से वार्डों में भेंट मुलाकात के दौरान यह मांगें रखी गई थी, जिसके आधार पर सभी कार्यों का प्रस्ताव बनाया गया था, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। विकास कार्यों में 4 लाख 99 हजार से हुडको में दुर्गा मंदिर के पास शेड बनाया जाएगा और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। 3 लाख से सेक्टर 10 के ब्लॉक 12 सड़क 33 के पास बैडमिंटन कोर्ट बनेगा। इसके अलावा अन्य वार्डों में भी विकास कार्य होंगे।

Related Articles

Back to top button