छत्तीसगढ़

भिलाई ✍️भाजयुमो नेताओं ने किया भिलाई निगम का घेराव:पुलिस के बेरीकेट्स को तोड़कर पहुंचे निगम गेट के सामने, जमकर की नारेबाजी

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई शहर की बदहाली और सही विकास न होने का आरोप लगाते हुए भाजयुमो ने बुधवार को नगर निगम भिलाई मुख्यालय का घेराव किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में 500 से ज्यादा युवा निगम पहुंचे। वो लोग पुलिस के सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए निगम के गेट तक पहुंचे और वहां सरकारी विरोध नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर विकास की मांग की।

भाजयुमो नेता शुभम सिंह ने बताया कि वो लगातार कैम्प क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होंने यहां के विकास के लिए कई बार निगम के जोन कमिश्नर और निगम कमिश्नर को पत्र लिखा। जोन कार्यालय का घेराव किया, लेकिन शहर सरकार केवल कांग्रेसी वार्डों का ही विकास करने में लगे हैं।

भाजपा समर्थिक वार्डों में विकास नहीं हो रहा है। इसके लिए एक बार फिर उन्होंने निगम का घेराव किया है। उनके घेराव में पूरे कैंप क्षेत्र के युवाओं ने साथ दिया। उनके कार्यकर्ताओं में इनती नाराजगी है कि उन्होंने पुलिस के लगाए सभी बैरीकेड को 10 सेकेंड मे ही तोड़ दिया। इस बीच पुलिस और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। लेकिन लड़के नहीं डरे। वो पुलिस के बेरीकेट्स को तोड़ते हुए निगम मुख्यालय के गेट तक पहुंचे और वहां जमकर शहर सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

शुभम ने बताया कि उन्होंने निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा है। यदि जल्द विकास नहीं होता है तो वो चक्का जाम और भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।

500ये रखी निगम के सामने मांगे
भाजयुमो नेता ने निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी को बताया कि कैम्प के मदरटेरेसा नगर मे सड़क का संधारण किया जाए। सीसी रोड का निर्माण हो। कैम्प के बैकुंठ धाम वाटिका का संधारण किया जाए और बैकुंठ धाम ग्राउंड में क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाए।

Related Articles

Back to top button