छत्तीसगढ़

DURG स्वास्थ्य कर्मियों ने किया हड़ताल खत्म & आज से सरकारी अस्पतालों में नियमित इलाज चालू 4 जुलाई से बैठे थे हड़ताल पर

By Dinesh chourasiya

दुर्ग।  4 जुलाई से हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी 6 दिन बाद 10 जुलाई से काम पर लौट रहे हैं। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सुबह और शाम के समय निर्धारित समय पर खुलेंगी। साथ ही अस्पतालों में नियमित ऑपरेशन और मरीजों का इलाज होगा। जिले के सभी 40 सरकारी अस्पतालों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम को 5 से 7 बजे तक निर्धारित ओपीडी में बैठकर डॉक्टर मरीज देखेंगे।

डॉक्टरों द्वारा लिखी जाने वाली दवाएं और जांच बिना किसी परेशानी की होने लगेंगी। 4 जुलाई से जारी हड़ताल के कारण प्रभावित हुई सभी सुविधा बहाल हो जाएगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से हड़ताली कर्मियों के प्रतिनिधियों सेे हुई चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। लगातार बढ़ रही परेशानियों को देखते हुए सिंहदेव ने कर्मचारियों से बात की। उनकी जायज मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद कर्मचारी हड़ताल से हटने को राजी हुए।

इन प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल पर गए थे हेल्थ वर्कर, अब लौट आए हैं
नियमित कर्मचारियों की वेतन विसंगति, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, 62 वर्ष की सेवा गारंटी, डीएमएफ एवं जीवनदीप में कार्यरत कर्मचारियों को कलेक्टर दर से वेतन भुगतान, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को पुलिस विभाग की तरह 13 माह का वेतन जैसी कुल 24 मांगों काे लेकर प्रदेश के 65,000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल किए थे।

Related Articles

Back to top button