
छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश







रायपुर : : छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। बता दें, कि छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका फिर एक्टिव हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी संभागों में जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है।
इन जिलों में होगी बारिश
: वहीं एक दो स्थानों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट संभव है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ नॉर्थ में भारी बारिश की संभावना जताई है। 7 जुलाई को रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और वज्रपात होने की भी संभावना है।











