छत्तीसगढ़

भिलाई छावनी थाना पुलिस ने चाकू लेकर घूमते 4 को गिरफ्तार किया

By Dinesh chourasiya

भिलाई। छावनी पुलिस ने गुरुवार को चार लोगों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। सेक्टर-6 निवासी हमीद, महेश तांड़ी और सुमीत सिंह को कैंप-2 के जवाहर मार्केट के पास चाकू से आम लोगों को धमकाने के आरोप में पकड़ा। तालाशी लेने पर सबके पास पुलिस को लोहे की धारदार चाकू बरामद हुई।

उनके साथ जलेबी चौक निवासी करण वर्मा भी था। चारों के पास से धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button