
श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं शुष्क दिवस पर दुर्ग शहर क्षेत्र में बंद रहेंगे मदिरा दुकान
दुर्ग/ शुक्रवार 19 अगस्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य हेतु ” शुष्क दिवस” घोषित किया गया है। के दौरान कार्यवाही किया जाने के आदेश दिया गया है। दुर्ग शहर सीमान्तर्गत समस्त देशी शराब एवं विदेशी शराब दुकानों सहित फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेन्ट बार, होटल – बार, क्लब आदि को बंद रखा जाएगा। शुष्क दिवस में मदिरा की कोई भी दुकान, होटल, रेस्टॉरेन्ट, क्लब आदि एवं मदिरा बेचने, परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठान, व्यक्ति, चाहे वह जो भी हो, को मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति न दी नही दी जाएगी।
गैर मालिकाना क्लबों, रेस्टारेन्टों, स्टार होटलों आदि और किसी के भी द्वारा चलाए जाने वाले होटलों में भी अनुमति नही दी जाएगी। आयुक्त प्रकाश सर्वे के द्वारा स्वास्थ्य विभाग व बाजार विभाग को निर्देश अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय के रोकथाम के लिए दल गठित कर अवैध मदिरा संग्रहण के संभावित ठिकानों में कार्यवाही कर दोषियों के विरूद्ध जब्त व जुर्माना की कार्यवाही की जाएगी।














