छत्तीसगढ़

भिलाई निगम ने 10 हजार पौधे लगाने का रखा लक्ष्य,  9 जुलाई से चलेगा अभियान

By Dinesh chourasiya

  • आयुक्त ने स्थल चयन के निर्देश दिए

नगर निगम भिलाई पौधारोपण के लिए अभियान चलाएगा। शहर में हरियाली लाने के लिए 9 जुलाई से अभियान की शुरुआत की जाएगी। निगम ने साल पूरे शहर में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य बनाएं है। अब इन पौधों को कहा पर लगाया जाना है। इसके लिए निगम आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पौधा रोपण अभियान की जानकारी दी।

साथ ही जोन के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र में पौधारोपण के लिए जगह का चयन करें। इसकी कार्य योजनाएं बनाएं।

ताकि पौधा रोपण करने के बाद उसकी अच्छे से देख रेख हो सकें और पौधे को बड़ा किया जा सकें। इसके लिए आयुक्त ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों, अस्पताल परिसर, थाना परिसर, कॉलोनियों, स्कूल परिसर, तालाबों, सड़क किनारे, उद्यानों एवं रिक्त स्थान का चयन कर पौधा रोपण किया जाएगा। नेशनल हाईवे के किनारे सड़क किनारे एक थीम में प्लांटेशन की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा पटरीपार के क्षेत्र को भी हरा भरा बनाने की प्लानिंग की गई है।

Related Articles

Back to top button