छत्तीसगढ़

शहर में 10 लाख के कृष्ण कुंज का जन्माष्टमी में होगा लोकार्पण

शहरी वातावरण एवं पर्यावरण व सांस्कृतिक महत्व के पेड़ों को सहेजने की पहल की सराहना करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने शहर वासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की संकल्पना से ‘कृष्ण-कुंज’ योजना वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, अपने सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उन्हें विशिष्ट पहचान देने के लिए इसका नाम ‘कृष्ण-कुंज’ रखा गया है। विगत वर्षों में शहरीकरण की वजह से हो रही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से इन पेड़ों का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। आने वाली पीढ़ियों को इन पेड़ों के महत्व से जोड़ने के लिए अनुकरणीय पहल की जा रही है। 5 बिल्डिंग स्थित सिविल लाइन में एक एकड़ के क्षेत्र में कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button