छत्तीसगढ़

फर्जी ईडी अधिकारी बनकर व्यापारी से ठगी करने वाले 9 गिरफ्तार

दुर्ग । दुर्ग जिले में मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्जी ईडी के अधिकारी बनकर 2 करोड़ की ठगी मामले में एक महिला समेत 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों में पास से ठगी के एक करोड़ 25 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ कर्नाटक में भी अपराध दर्ज है। गौरतलब हो, आरोपियों ने ईडी के फर्जी अधिकारी बनकर दुर्ग के चावल व्यापारी के घर रेड मारकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के पास से सीबीआई सहित विभिन्न सरकारी खुफिया एजेंसियों के आई कार्ड और वीआईपी गाड़ियों में लगने वाले सायरन भी बरामद किए हैं।

Related Articles

Back to top button