
दुर्ग एसपी के नेतृत्व में 200 जवानों के साथ भिलाई कैंप क्षेत्र एरिया में निकाला गया फ्लैग मार्च पैदल लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
By Dinesh chourasiya







भिलाई:– थाना छावनी कैंप क्षेत्र में कल दो पक्षों के बीच जमकर लड़ाई हुई लड़ाई झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात मंदिर तक आ गई कुछ लोगों ने हनुमान मंदिर का दरवाजा तोड़ दिया जिससे हिंदू पक्ष ने नाराज होकर थाना छावनी का घेराव कर किया और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का मांग की बढ़ते तनाव पूर्ण माहौल को देखते हुए आज दुर्ग के आला अधिकारियों ने 200 पुलिसकर्मियों के साथ छावनी कैंप 2 भिलाई में फ्लैग मार्च किया वहीं लोगों से अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है वास्तव में बीती रात शारदा पारा चौक स्थित हनुमान मंदिर में हुए तोड़फोड़ से हिंदू संगठन काफी नाराज है, और संगठन लगातार असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्य वाही की मांग कर रहा है संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि लगातार इस तरीके की घटना हो रही है जिससे हिंदू समाज काफी आहत है पुलिस नाम मात्र कार्यवाही कर रही है बाकी समझाइश का दौर ही चल रहा है







