
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लगते ही गर्मी का असर बढ़ा, कई जिलों में बारिश के आसार
By Dinesh chourasiya
आ
रायपुर। CG : प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लगते ही फिर से गर्मी का कहर देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ में आज फिर तापमान बढ़ने के सकते हैं, जबकि कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2 दिनों तक गर्मी बढ़ सकती है। वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावित है।
आपको बता दें कि प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक उमस के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है।


















