छत्तीसगढ़

उपचुनाव वार्ड 42 मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियो प्रशिक्षण!

दुर्ग/  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 42 कसारीडीह क्षेत्र में उपचुनाव मतगणना की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मतगणना दल को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।हिंदी भवन के सामने ( जेआरडी स्कूल ) में सुबह 9 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी। नगर निगम के डाटा सेंटर में मास्टर ट्रेनर द्वारा आज  अधिकारियों के साथ मतगणना दल को प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर द्वारा  सभी निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया में निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के बाद मतगणना केंद्र में निर्धारित व्यवस्था भी तय सीमा के भीतर सुनिश्चित बनाई गई।-उपचुनाव 30 जून की सुबह 9 बजे से काउंटिंग शुरू,सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू,मास्टर ट्रेनर के द्वारा गठित मतगणना दल कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।मास्टर प्रशिक्षकों के द्वारा विस्तार से बताया।इस दौरान उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय,प्रकाशचंद थवानी,गिरीश दिवान,मास्टर ट्रेनर अजय कुमार तिवारी,विनोद कुमार साहू,विनोद मांझी,निशांत यादव आदि मौजूद रहें।नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड 42 के उप- निर्वाचन 2023 हेतु मतगणना दल एवं मतगणना पश्चात डाक मतपत्रों की सीलिंग कार्य हेतु आज सीलिंग के उपस्थित में मास्टर ट्रेनर द्वारा डाटा सेंटर में प्रशिक्षण दिया गया।

Related Articles

Back to top button