छत्तीसगढ़

अवैध प्लाटिंग पर कलेक्टर सख्त कार्यवाही करने के लिए सख्त निर्देश , पीएम आवास तक सड़क और पानी तुरंत पहुंचाएं : कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राजस्व और निकायों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने ली। बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, भिलाई आयुक्त रोहित व्यास, दुर्ग आयुक्त लोकेश चन्द्राकर सहित अन्य मौजूद थे।

मीणा ने जमीन से जुड़े सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, नक्शा बटंाकन, डायवर्सन की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय प्रकरणों के निराकरण में लेटलतीफी करने वाले वाले अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के संबंध में निजी सोर्स से जानकारी प्राप्त होती है। समय पर जानकारी प्राप्त नहीं होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पाती है। ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि पटवारियों के हड़ताल पर होने के कारण राजस्व से संबंधित प्रकरण लंबित हो गए हैं, जिसको दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त राजस्व निरीक्षक लगाकर सीमांकन प्रकरणों के लंबित प्रकरणों का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण किया जाए। मीणा ने कहा कि वे आगामी दिनों में औचक निरीक्षण करेंगे। लंबित कार्यों की जानकारी लेंगे। इसलिए समय रहते सारे लंबित काम पूरा करें। जहां कहीं किसी प्रकार की दिक्कत हैं, उसे समीक्षा बैठक में बताएं। अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर नियमत: कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अन्य विषयों पर भी कलेक्टर ने विस्तार से चर्चा की।

कलेक्टर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों में सड़क और पानी की सुविधा की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 543 आवास प्रगतिरत है। अमृत मिशन योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाई जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि निकाय आयुक्त अपने क्षेत्रों में स्वयं जाकर निरीक्षण करें। रोड मरम्मत का कार्य पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में छोटे बड़े गड्डों में पानी भरा रहता है, पानी भरे होने के कारण आमजनता दुर्घटना के शिकार होते जा रहे हैं। कलेक्टर ने बारिश से पहली की तैयारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निकाय स्तर पर भी आपदा से निपटने कंट्रोल रूम बनाए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

निकायों में वेंडिंग जोन का काम पूरा करें, वहां पौधे भी लगाएं वेंडिंग जोन की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने सभी वेंडिंग जोन के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने एवं आम जनता के लिए सुविधायुक्त बनाया जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। साथ ही इसे संुंदर बनाने के लिए वेंडिंग जोन के आसपास छोटे-छोटे पौधे लगाया जाए और इस तरह उनका रंग-रोगन किया जाए की आम जनता उसकी ओर आकर्षित हो सके। उन्होंने रिसाली वेंडिंग जोन की तारीफ करते हुए अन्य जोन को भी आकर्षित रूप से विकसित करने को कहा। साथ ही उन्होंने मोर मकान मोर आस, मोर मकान मोर चिन्हारी एवं अमृत मिशन योजना की जानकारी ली।

सी-मार्ट जल्द से जल्द प्रारंभ करें, नियमित समीक्षा भी हो कलेक्टर ने सी-मार्ट की जानकारी लेते हुए सभी नगरीय निकायों में सी-मार्ट को जल्द से जल्द प्रारंभ करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो सके।

सी-मार्ट प्रारंभ होने के पश्चात कितना डिमांड आया है और कितना सेल हुआ की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सी-मार्ट में उत्पादित उत्पाद को अधिक से अधिक क्रय विक्रय करने को कहा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों एवं छात्रावासों में उपयोग होने वाले सामग्रियों को सी-मार्ट से ही खरीदी करने को कहा।

Related Articles

Back to top button