छत्तीसगढ़

16  मवेशियो के बाद अब 400 बकरियों की मौत आखिर क्यों मरी इतनी सारी बकरियां। पढ़िए पूरी खबर 

By Dinesh chourasiya

 

 

 उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में गरज-चमक के साथ जमकर बारिश हुई। झुनी पंकुटाप में आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहों की करीब 400 बकरियों की मौत हो गई। सूचना पर तहसील प्रशासन की टीम घटना स्थल पहुंची। टीम ने मुआयना कर रिपोर्ट आपदा प्रबंधन को भेज दी है। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि बकरी पालकों को भारी नुकसान हुआ है।

कपकोट तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। बागेश्वर से करीब 90 किमी दूर झुनी पंकुटाप पर शनिवार रात गरज-चमक के साथ बारिश हुई। यहां बकरियों को लेकर अस्थायी रूप से रहे रहे चरवाहे रह रहे हैं। बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहों की करीब 400 बकरियों की मौत हो गई। सूचना पर पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम झुनी गांव गई है। मौका मुआयना किया गया गया। बताया गया कि आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहों का भारी नुकसान हुआ है। विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया ने दूरभाष के माध्यम से राजस्व टीम और पशुपालन विभाग को नुकसान का मुआयना कर पीड़ित पशुपालकों को शीघ्र मुआवजे देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं कपकोट के लिए अभिशाप बन रही हैं।

यहां हर बार वर्षाकाल में लोगों को भारी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से भी आपदा पीड़ितों को हरसंभव मदद कराने को कहेंगे। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि झुनी के पंकुटाप के पास खीम सिंह के आवास के समीप बज्रपात से बकरियों के मरने की सूचना मिली है। तहसील कंट्रोल रूम कपकोट, पटवारी, पशु चिकित्सा अधिकारी गांव पहुंचे हैं। जिसकी रिपोर्ट बनाकर वह जिला आपदा प्रबंधन को देंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

 

Related Articles

Back to top button