छत्तीसगढ़

हाइवा के चपेट में आने से 16 मवेशियों की मौके पर मौत, वाहन छोड़कर चालक फरार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जिले बिलासपुर में हाईवे की चपेट में आने के कारण 16 मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा देर रात इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ। दर्जनों से ज्यादा मवेशियों को टक्कर मारकर चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया। यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

सड़क हादसे का शिकार हुई असहाय इन मवेशियों के कारण यह एरिया कुछ समय तक अवरुद्ध रहा। इस घटना की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी गई। पुलिस-प्रशासन जैसे-तैसे इन मृत मवेशियों को बीच सड़क से एक तरफ करवाकर इंडस्ट्रियल एरिया को व्यवस्थित चालू कराया।

मवेशियों की धमाचौकड़ी से चलने वाले वाहन चालक परेशान हैं। बिलासपुर इंडस्ट्रियल एरिया पर मवेशियों का जमावड़ा देखने को मिलता है। घूम रहे पशुओं से आए दिन दुर्घटनाएं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि यह मवेशी आए दिन आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे सड़क से निकलने वाले वाहन चालक भी घायल हो जाते हैं।

फोरलेन पर लगभग पूरी सड़क पर मवेशी दिनभर खड़े रहते हैं तो कई मवेशी बीच सड़क पर ही बैठे रहते हैं। वाहन चालक हॉर्न भी बजाता है। तब भी यह टस के मस नहीं होते। वाहन चालकों को नीचे उतरकर उन्हें सड़क कि नारे करना पड़ता है। तभी वह आगे बढ़ते हैं। यह मवेशी रात के समय सबसे ज्यादा मुसीबत बनते हैं।

Related Articles

Back to top button