छत्तीसगढ़

 छत्तीसगढ़ में एक और लूट बदमाशों ने ढाबा में घुसकर किया तोड़फोड़, मारपीट कर लूट लिए 50हजार, मामला दर्ज 

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर : CG CRIME : सकरी थाना अंतर्गत संबलपुरी व बाईपास रोड के पास मेनरोड स्थित यादव ढाबे में दर्जन से ज्यादा युवको ने हथियारों से लैस होकर जमकर आतंक मचाया है। आरोपियों ने ढाबे में तोड़फोड़, मारपीट और लूट की घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी अनुसार, प्रार्थी विरेंद्र यादव द्वारा सकरी बाईपास रोड में यादव फैमिली ढाबा चलाया जाता है। यहाँ घुरू निवासी राहुल यादव कुछ दिनों पहले अपने साथियों के साथ पहुँचा था और शराब पीकर हंगामा मचा रहा था। जिसे ढाबा संचालक विरेन्द्र यादव द्वारा मना किया गया और ढाबे से बाहर निकाल दिया गया था।

जिसके बाद रंजिशवश राहुल यादव अपने 15 से 20 साथियों के साथ रविवार की देर रात ढाबे में पहुँचा और मारपीट करते हुए ढाबे में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। यहाँ तक कि आरोपियों द्वारा ढाबे में बैठे अन्य ग्राहकों के साथ भी मारपीट और लूटपाट की गई। आरोपियों ने ढाबा संचालक से मारपीट करने के साथ गल्ले में रखे 50 हजार रुपए भी लूट लिया।

इसकी शिकायत पीड़ित ने थाना सकरी में की है। पुलिस ने शिकायत पर  मारपीट, लूटपाट सहित अन्य धाराओं के तहत नामजद आरोपी राहुल यादव एवं उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button