Uncategorized

कार की बोनट पर बैठकर सड़क पर कर रहा था स्टंट, एसपी के पास पहुंची शिकायत, कटा चालान

कार की बोनट पर बैठकर सड़क पर कर रहा था स्टंट, एसपी के पास पहुंची शिकायत, कटा चालान

भिलाई । सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों पर दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस द्वारा कार के साथ सड़क पर मस्ती करते दो युवकों पर कार्रवाई की है। सड़क पर कार की बोनट पर बैठकर स्टंट करने वाले व कार की खिड़की से बाहर निकलकर मस्ती करने वाले दोनों युवकों का यातायात विभाग ने चालान काटा है। इनका वीडियो दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के पर्सनल मोबाइल पर वीडियो भेजा गया था जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि उनके पर्सनल वाट्सएप नंबर पर वीडियो आया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक कार की बोनट पर बैठा है और एक कार की खिड़की से बाहर झांक कर मस्ती कर रहे हैं। इससे सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन चालक परेशान हो रहे थे। शिकायत के बाद यातायात विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। यातायात विभाग ने वाहन को सर्च किया और दोनों युवकों को नेहरू नगर स्थित यातायात मुख्यालय बुलाकर जुर्माना लगाया गया और भविष्य में इस प्रकार की स्टंटबाजी से बचने की सलाह दी गई।दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनके व्यक्तिगत वाट्सएप नंबर पर हथियार, तलवार व चाकू के साथ लोगों के कई वीडियो और फोटोग्राफ प्राप्त हो रहे हैं। एसपी ने कहा हथियार, तलवार व चाकू के साथ फोटो न खिंचवाएं और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड न करें। यह कृत्य कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है और पुलिस इस पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कार्रवाई कर सकती है। वहीं एसपी ने उनके मोबाइल पर स्टंटबाजों का वीडियो भेजने वाले का आभार भी जताया

Related Articles

Back to top button