छत्तीसगढ़

GPM जिले में आकाशीय बिजली से गैंगमैन की मौत, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ा था, गैंगमैन

By Dinesh chourasiya

 

 

: पेंड्रा। बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान पेड़ के नीचे नहीं खड़े होने की बात बार बार मौसम विभाग की तरफ से बताई जाती है, बावजूद इसके लोग यहीं गलती दोहराते है और अपनी जान गंवा बैठते हैं. गौरेला पेंड्रा मरवाही में ऐसा ही हुआ. बारिश से बचने एक गैंगमैन पेड़ के नीचे खड़ा हुआ, जहां आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई. पुलिस कार्रवाई कर रही है

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच गया है। जहां शुक्रवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की थी। जिसमें गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में इसी आकाशीय बिजली से रेलवे के गैंगमैन की मौत हो गई। बारिश शुरू होने के बाद गैंगमैन बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा था। दरअसल पूरा मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रारोड हर्री वेंकटनगर रेल मार्ग का है।

जहां पर गैंगमैन नीलेश पटेल हमेशा की तरह अपना काम करते हुए आगे बढ़ रहा था. तभी अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. जिसके चलते नीलेश बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान खोजने लगा और एक जामुन के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया.

इसी बीच तेज गर्जना के बारिश और तेज हो गई. कुछ ही देर नीलेश पटेल वहीं गिर गया। वहीं बारिश कम होने के कुछ समय बाद नीलेश के साथी जो उससे कुछ दूर पर मौजूद थे उनकी नजर नीलेश पर पड़ी. वे लोग नीलेश के पास पहुंचे तो नीलेश बेहोश पड़ा. तुरंत 112 आपातकालीन सेवा से संपर्क किया गया।

Related Articles

Back to top button