छत्तीसगढ़

यात्री बस सर्विस मालिकों पर गिरी गाज, RTO विभाग ने 2 बस किया जब्त

By Dinesh chourasiya

सारंगढ़/बिलाईगढ़। CG  : सारंगढ़ बस स्टैंड में क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने दबिश देते हुए लगभग 12 से अधिक बसों पर कार्यवाही की है. जिसमें 2 बसों को परिवहन विभाग द्वारा जब्ती कर सीटी कोतवाली थाना सारंगढ़ को सुपुर्द कर दिया गया है। जिसमें चलानी कार्यवाही की गई। वहीं, RTO विभाग के अधिकारी वी.के. वर्मा ने बताया कि जिला में यात्री बस सर्विस द्वारा परिवहन विभाग के नियम एवं कानून का पालन सही तरीके से नही करने का शिकायत मिल रहा था।

RTO विभाग इसी तारतम्य में आज कार्यवाही की गई। ट्रैवल्स बस को अवैध तरीके से चला रहा था जिसे जब्ती कर सारंगढ़ थाना को सुपुर्द कर दिया गया है और आगे भी जो बस बिना परमिट के या अधिक यात्री सिटर अवैध तरीके से रोड़ पर चलेगी। तो उस पर भी कड़ी कार्यवाही किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button