Uncategorized

दुर्ग में स्वास्थ्य विभाग ने होम्योपैथिक क्लीनिक को किया सील:नोटिस के बाद भी बिना लाइसेंस के किया जा रहा था संचालित

By Dinesh chourasiya

होम्योपैथिक क्लीनिक की सील करती टीम। - Dainik Bhaskar

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुर्ग में संचालित एक होम्योपैथिक क्लीनिक को सील किया है। यह क्लीनिक बिना लाइसेंस के चल रहा था। नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ अनिल शुक्ला ने इसके लिए नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद भी जब क्लीनिक बंद नहीं किया गया, तो उसे सील करने की कार्रवाई की गई।

स्वास्थ्य विभाग दुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक, गंजपारा दुर्ग में डॉ प्रणय जैन होम्योपैथिक क्लीनिक का संचालन कर रहे थे। उनके पास इसके लिए कोई वैध लाइसेंस नहीं था। इसकी जानकारी होते ही नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ अनिल शुक्ला ने इसकी जांच की। जांच के दौरान संचालक डॉ प्रणय जैन उन्हें कोई वैध लाइसेंस नहीं दे सके।

लाइसेंस नहीं मिलने पर डॉ अनिल शुक्ला ने डॉ प्रणय जैन को नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि जब तक उनके पास क्लीनिक संचालन के लिए कोई वैध लाइसेंस न मिल जाए, वो इसका संचालन न करें। इसके बाद भी डॉ जैन ने क्लीनिक का संचालन जारी रखा। तब नर्सिंग होम एक्ट की टीम ने यहां औचक निरीक्षण किया। जहां उन्हें क्लीनिक खुला मिला।

3 दिन के भीतर मांगा जवाब

डॉ अनिल शुक्ला ने कहा कि उन्होंने क्लीनिक संचालक डॉ. प्रणय जैन को नोटिस जारी किया है। उनके द्वारा नर्सिंग होम एक्ट 2013 के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। नोटिस में संचालक को निर्देश दिया गया है कि वो 3 दिन के भीतर क्लीनिक संचालन के लिए अनिवार्य दस्तावेजों को पेश करें। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button