छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नशे में धुत्त ट्रक चालक ने कार को मारी जोरदार ठोकर, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल…

By Dinesh chourasiya

दुर्ग। CG  : शहर से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहाँ के पोटिया चौक के पास कल बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक युवती की मौत भी हो गई , कुछ लोग घायल हो गए है, और घायलों को पास ही के अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया।

पुलिस ने बताया कि अंग्रेजी शराब दुकान पोटियाकला के पास एक ट्रक चालक द्वारा जो नशे में धूत था। लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते रोड किनारे खड़े 3 कार क्षतिग्रस्त हो गई और 2 मोटरसाइकिल चक्के के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।  जहां एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। और एक युवक को गंभीर चोटें आई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौक़े पर पहुँचकर भीड़ को हटाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज की है। यातायात सुचारू रूप से पुनः संचालित हो रही है।

Related Articles

Back to top button