छत्तीसगढ़

दुर्ग जिले में 26 से खुलेंगे स्कूल, रंग-रोगन और सफाई का काम शुरू हुआ

By Dinesh chourasiya

दुर्ग 26 जून से जिले के सभी स्कूल खुलने जा रहे हैं। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। स्कूलों का संधारण किया जा रहा है। रंग-रोगन कर स्कूल को नया स्वरूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत स्कूलों को संवारने का काम किया जा रहा है। महापौर नीरज पाल और आयुक्त रोहित व्यास ने सभी जोन आयुक्त को स्कूलों की तैयारी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। भिलाई में 51 ऐसे स्कूल हैं, जिनके मरम्मत एवं संधारण किया जाना है।

नेहरू नगर क्षेत्र के 13 स्कूलों, वैशाली नगर के 14 स्कूल, मदर टेरेसा नगर जोन 3 क्षेत्र 9 स्कूलों, खुर्सीपार जोन 4 के 11 स्कूलों और जोन 5 के चार स्कूलों की तस्वीर बदली जा रही है। स्कूलों में आकर्षक कलाकृतियां, पेंटिंग, विद्युत सुधार कार्य, सिविल कंस्ट्रक्शन से संबंधित सभी कार्य, शौचालय के मरम्मत एवं संधारण आदि कार्य हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button