छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ता को अपोलो से दिल्ली एम्स के लिए किया गया एयरलिफ्ट कल पीएम मोदी के सभा से पहले हुआ था एक्सीडेंट

By Dinesh chourasiya

 

बिलासपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने  सूरजपुर से रायपुर जा रहे कार्यकर्ताओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमे 3 की मौत और कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे। हादसे में अत्यंत ही गंभीर रूप से घायल भाजपा कार्यकर्ता विश्वंभर यादव को आज चकरभाठा एयरपोर्ट से एयर एम्बुलेंस के द्वारा दिल्ली एम्स अस्पताल के लिए शिफ्ट किया गया। विश्वंभर यादव को रीढ़ की हड्डी में गहरी चोंट आई है और जल्द से जल्द उसका ऑपरेशन किया जाना है। चिकित्सकीय परामर्श व परिजोनों से राय मशविरा कर आगे की चिकित्सा दिल्ली के एम्स अस्पताल में कराने की सहमति बनीं। इस लिहाज से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल आज सुबह-सुबह अपोलो अस्पताल पहुंच कर घायल कार्यकर्ता विश्वंभर को तत्काल एंबुलेंस से चकरभाठा एयरपोर्ट के लिए रवाना किया। दोपहर 3.00 बजे उन्हें दिल्ली के लिए एयर लिफ्ट कर लिया गया। इस बाबत केंद्रीय स्वस्थ मंत्री द्वारा दिल्ली एम्स अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है।मालूम हो कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस घटना को लेकर अत्यंत ही संवेदनशीलता दिखाई है।वे घायलों के परिवार से संपर्क बनाए हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया एवम केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह घटना के बाद से ही पीड़ित कार्यकर्ताओं परिजनों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुक सिंह ने तों अपने एक निजी स्टाफ को भी नियुक्त कर रखा हैं। बिलासपुर जिला के वरिष्ठ नेताओं व प्रमुख पदाधिकारि घायलों की देखरेख में लगे हुएं हैं

हादसे में घायल लीलू गुप्ता जिनके पसली और आंत में चोट आई है कल उनका ऑपरेशन किया गया। और वे चिकित्सकों की सतत निगरानी में है उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। घायलों के चिकत्सा में होने वाले संपूर्ण व्यय का भार पार्टी वहन कर रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देश दिया गया है कि कार्यकर्ताओं के इलाज में किसी भी तरह से कोताही न बरती जाए।इस दौरान प्रदेश भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य राजा पाण्डे जिलाध्यक्ष भाजपा रामदेव कुमावत पिछड़ावर्ग मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी दिलेन्द्र कौशिल जिला मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा युवामोर्चा के धन्नजय गोस्वामी रौशन सिंह अपनी सतत सक्रियता बनाए रखे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button