Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राज्यशिक्षा-नौकरी
Trending

जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग खुशियां बांटी, सहायक संचालक डिकलेश कंवर ने कराया न्योता भोज

पूर्व माध्यमिक शाला हर्राठेमा में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक व अजय किशोर लकरा रहे मौजूद, बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया और किया पौधरोपण

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर(पत्रकार)

बालोद, 07 जुलाई 2026

 कलेेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की सराहनीय पहल पर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज देने की परंपरा निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत आज उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री डिकलेश कंवर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बालोद विकासखण्ड के पूर्व माध्यमिक शाला हर्राठेमा के स्कूली बच्चों को न्योता भोज देकर अपना जन्म दिवस मनाया। न्योता भोज के अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला हर्राठेमा के स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कौशिक एवं श्री लकरा सहित स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहायक संचालक श्री डिकलेश कंवर को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री कौशिक एवं श्री लकरा तथा सहायक संचालक श्री डिकलेश कंवर ने स्कूली बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

 

उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा को अत्यंत आवश्यक बताते हुए विद्यार्थियों को विद्या अध्ययन करते हुए जीवन में उपलब्धि हासिल कर अपने माता, पिता, परिवार एवं अपने स्कूल का नाम रोशन करने को कहा। इस मौके पर अपने जन्म दिवस के अवसर पर सहायक संचालक श्री डिकलेश कंवर ने अपर कलेक्टर श्री कौशिक एवं श्री लकरा के साथ स्कूल परिसर में पौध रोपण भी किया। 

 

Related Articles

Back to top button