
खनिज विभाग बालोद ने कार्यालयीन कार्यों के लिए महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन किराए पर लेने जारी की निविदा
03 अगस्त तक जमा होंगे टेंडर, 04 अगस्त को खोली जाएंगी निविदाएं; इच्छुक वाहन संचालक कर सकते हैं आवेदन








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 07 जुलाई 2026
संयुक्त जिला कार्यालय स्थित खनिज विभाग जिला बालोद में वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कार्यालयीन कार्य हेतु महिन्द्रा स्कार्पियों वाहन किराए पर लिए जाने हेतु दर आमंत्रित की गई है। जिला खनिज अधिकारी श्री प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि वाहन किराए पर लिए जाने हेतु निविदा पत्र खनिज शाखा संयुक्त जिला कार्यालय परिसर बालोद से 28 जुलाई से 02 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में तथा अंतिम तिथि 03 अगस्त 2026 को अपरान्ह 01 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भरे हुए निविदा प्रपत्र 28 जुलाई 2026 से अंतिम तिथि 03 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय शाम 05.30 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे। निविदा प्रपत्र को कार्यालय में उपस्थित होकर निविदा बाॅक्स में डालना अनिवार्य होगा। निविदा खोलने की तिथि 04 अगस्त 2026 को निर्धारित है। निविदा प्रपत्र तथा अन्य निविदा शर्तें कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा जिला बालोद से 200 रूपये निविदा प्रपत्र डिमांड ड्राफ्ट के रूप में कलेक्टर खनिज शाखा जिला बालोद के नाम से राष्ट्रीयकृत बैंक जिसकी शाखा छत्तीसगढ़ में हो उसके नाम से देय हो, जमा करके कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी खनिज विभाग संयुक्त जिला कार्यालय बालोद से संपर्क प्राप्त की जा सकती है।




