Aradhna news BalodBalodUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिराज्यशिक्षा-नौकरी
Trending

गुण्डरदेही में 10 जुलाई को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 851 पदों पर होगी भर्ती

10वीं, 12वीं, स्नातक, नर्सिंग एवं अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 01 जुलाई 2026

उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के तत्वाधान में 10 जुलाई 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त रोजगार मेले में कक्षा 10वी, 12वी, बी.एस.सी. एग्रीकलचर, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजीडीसीए, बीएससी नर्सिग, मेडिकल कोर्स एवं हॉस्पिटल स्टाफ व अन्य योग्यताधारी आवेदकों के लिए कुल 03 नियोजकों द्वारा कुल 851 तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ग्राम चिखली, धमधा रोड जिला दुर्ग नियोजक द्वारा कुल 575 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई नियोजक द्वारा कुल 206 पदों पर एवं पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड कमल विहार रायपुर नियोजक द्वारा कुल 70 पदों भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रोजगार पंजीयन कराना आवश्यक है। इसके अलावा अन्य जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद से भी संपर्क कर सकते है।

 

Related Articles

Back to top button