
शासकीय आदर्श कन्या विद्यालय बालोद में छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न, दीपिका निर्मलकर बनीं अध्यक्ष
लोकतांत्रिक माहौल में हुआ मतदान, संगीता यादव उपाध्यक्ष चुनी गईं, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
शासकीय आदर्श कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालोद में दिनांक 11 जुलाई 2026 को छात्रसंघ चुनाव का सफलतापूर्वक एवं लोकतांत्रिक वातावरण में आयोजन किया गया। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया। मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित किए गए।





अध्यक्ष पद के लिए कक्षा 12वीं की दीपिका निर्मलकर एवं छविना साहू चुनाव मैदान में थीं। मतदान में दीपिका निर्मलकर को 148 मत तथा छविना साहू को 129 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार दीपिका निर्मलकर 19 मतों के अंतर से विजयी घोषित हुईं।
उपाध्यक्ष पद के लिए चार छात्राओं ने चुनाव लड़ा, जिसमें कक्षा 11वीं की संगीता यादव को 136 मत प्राप्त हुए और वे विजयी रहीं।
सचिव पद पर ख्याति, सह-सचिव पद पर प्रेमलता यादव तथा अनुशासन सचिव पद पर लीना निर्वाचित हुईं।

चुनाव प्रक्रिया संस्था की प्राचार्य श्रीमती हेमलता गंगबेर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अवसर पर बी. एन. योगी, एम. के. थावरे, बी. आर. साहू, साकेत वर्मा, अशरफ तिगाला, डी. एन. तिवारी, आर. के. वर्मा, व्यायाम शिक्षक सूर्यकांत सिन्हा, परमेश देवांगन, प्रमिला रामटेके, नीलू सोनी, शैल देशमुख, रिचा मीका, गीतिका दुबे, रोशनी साहू, सरिता ठाकुर एवं वर्षा यादव,लेखा देवी साहू, अनीता पद्माकर, विनीता दिल्लीवार, भावना साहू सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
परिणाम घोषणा के पश्चात प्राचार्य श्रीमती हेमलता गंगबेर ने सभी निर्वाचित छात्राओं को पद एवं शपथ दिलाई तथा बैज पहनाकर उन्हें विधिवत पदभार ग्रहण कराया। विद्यालय परिवार ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यालय के विकास एवं छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाएँगी।




