छत्तीसगढ़

रायपुर में चाकूबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है दिनदहाड़े चाकूबाजी, ऑटो चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, गांजा लाने से किया था मना  

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर। : राजधानी में चाकूबाजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब दिनदहाड़े चाकूबाजी होने लगी है। वही ताजा मामला सामने आया है जहां एक ऑटो चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया है। इस चाकूबाजी में ऑटो चालक घायल हो गया है। वही इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी फरार बताये जा रहे है। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, ऑटो चालक को आरोपी ने गांजा लेने के लिए भेजा था, लेकिन ऑटो चालक ने गांजा लाने से मना कर कर दिया जिससे नाराज होकर आरोपी ने ऑटो चालक पर चाकू से कर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button