छत्तीसगढ़

MP के अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर छत्तीसगढ़ में  गिरफ्तार, 2 मोबाइल समेत 40 पेटी गोवा एक कार जब्त 

By Dinesh chourasiya

महासमुंद।  : जिले के तहसील बसना थाना क्षेत्र में दो शराब तस्करों को पकड़ने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुआ है। दोनों तस्कर मध्य प्रदेश के गोवा अंग्रेजी शराब के साथ बसना पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है।

दरअसल, बसना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तेलंगाना की कार में मध्यप्रदेश की गोवा शराब 40 पेटी भरकर दो आरोपी तस्करी कर रहे थे। जिसे बसना थाना के भंवरपुर चौकी बिहारी ढाबा के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। 

दो शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शराब तस्करों से एक कार, 2 मोबाइल और दो लाख 24 हजार 640 रुपए की शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34( 2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

  1. अभिषेक गुप्ता पिता स्वर्गीय नंद कुमार गुप्ता सिंघनपुर बसना निवासी,
  2. अतीश कुमार सारथी पिता स्वर्गीय जेठू राम सारथी।

Related Articles

Back to top button