Uncategorized

भिलाई स्टील प्लांट के अंदर घुसा तेंदुआ:रेललाइन पर टहलते नजर आया गाय का किया शिकार, कर्मचारी ने बनाया वीडियो,

By Dinesh chourasiya

जानवर का शिकार करके उसे खाते हुए तेंदुआ - Dainik Bhaskar

भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एंड रॉड मिल बीआरएम के समीप मंगलवार बुधवार रात 1 बजे रेलवे लाइन पर तेंदुआ देखा गया है। रेलवे लाइन को पार करते हुए तेंदुआ जंगल एरिया में चला गया। इस दौरान उसने एक जानवर का शिकार कर उसे खाया है। इसका वीडिया शंटिंग स्टाफ ने बनाया है।

जैसे ही ये वीडियो बीएसपी के उच्चाधिकारियों तक वीडियो पहुंचा, वहां हड़कंप मच गया। सुबह जीएम टी एंड डी ने वीडियो बनाने वाले कर्मचारी का बयान लिया। इसके बाद मैत्रीबाग प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई। वहां से चार-पांच लोगों की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

तेदुंआ अचानक भिलाई स्टील प्लांट के अंदर कैसे आया इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। बुधवार को दोबारा सुबह से फॉरेस्ट की टीम मुस्तैद हो गई है। खबर लिखे जाने तक तक तेंदुआ दोबारा नहीं देखा गया है।

रोलिंग मिल पोस्ट वे ब्रिज के पीछे दिखा था तेंदुआ

बताया जा रहा कि रोलिंग मिल पोस्ट वे-ब्रिज के पीछे लाइन नंबर 59 टॉप के पास तेंदुआ को देखा गया है। लोको का प्वाइंट बदलते समय शंटिंग स्टाफ भुवन सिंह की नजर तेंदुआ पर पड़ी। इसकी जानकारी लोको पायलट को दी गई। उसने दूर से तेंदुए का पीछे से वीडियो बनाया। इसके बाद उस वीडियो को उच्चाधिकारियों को भेजा गया।

वायरल हो रहा वीडियो

अब यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। ठेका कंपनी के कर्मचारी के मुताबिक रात 1 बजे उसने प्वाइंट चेंज करते समय उसे देखा था। पहले तो उसने सोचा कि तेंदुआ प्लांट के अंदर की नहीं है, लेकिन कुछ देर पर वो रेलवे ट्रैक पर दिखाई दिया। सूचना मिलते ही अधिकारी लोकेशन पर पहुंचे। मैत्रीबाग के प्रभारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि लेपर्ड की तलाश के लिए टीम बुधवार को बीएसपी के भीतर गई है।

बीएसपी प्रबंधन ने जारी किया अलर्ट मैसेज

भिलाई स्टील प्रबंधन ने सोशल मीडिया में एक अलर्ट मैसेज जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो रात में अकेले ना निकलें। सावधानी बरतें। जंगली तेंदुआ बीएसपी क्षेत्र में देखा गया है। इस दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुआ एक गाय की तरह के जानवर को मारकर खाते हुए दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button