राष्ट्रीय

115 किमी/घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान! लैंडफॉल की प्रक्रिया हुई शुरू, राज्य और केंद्र सरकार ले रही पल-पल की अपडेट

By Dinesh chourasiya

115 किमी/घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान! लैंडफॉल की प्रक्रिया हुई शुरू, राज्य और केंद्र सरकार ले रही पल-पल की अपडेट

डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि फिलहाल यह 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है।

: गुजरात- चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेज रफ्तार के साथ गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। आज शाम इसके गुजरात के तटों से टकराने की आशंका है। सौराष्ट्र और कच्छ में इसका ज्यादा असर हो सकता है। महाराष्ट्र और राजस्थान में भी इसका असर देखा जा रहा है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। साइक्लोन बिपरजॉय के कारण गुजरात के 8 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है और राहत और बचाव की पूरी तैयारी कर ली गई है।’

: गुजरात के तट से तूफान बिपरजॉय टकरा चुका है। जखाऊ पोर्ट पर इसके लैंडफॉल के साथ यह क्लियर हो गया कि बिपरजॉय गुजरात में दस्तक दे चुका है। आईएमडी के डीजी मृत्युंजय माहापात्रा ने बताया कि गुजरात के तट पर लैंडफॉल शुरू हो गया है। तूफान की स्पीड 15 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। आईएमडी ने बताया कि इसके चलते भारी बारिश की संभावना है। लैंडफॉल की यह प्रक्रिया आधी रात तक जारी रहेगी।

: मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि फिलहाल यह 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। कच्छ, सौराष्ट्र में लैंडफॉल शुरू हो गया है। सौराष्ट्र, कच्छ में भारी बारिश हो रही है, आगे और तेज बारिश की संभावना है। मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा।

 

 

Related Articles

Back to top button