
महिला समूहों ने बनाया तिरंगा झण्डा पुराना बस स्टैंड मे खोला गया बिक्री केंद्र
दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के लिए दुर्ग में महिला समूहों द्वारा बनाए गए तिरंगा झंडे घर-घर में फहराए जाएंगे। सक्षम क्षेत्र स्तरीय समिति संगठन व धन लक्ष्मी क्षेत्र स्तरीय समिति से जुड़े महिला समूह द्वारा झंडों की सिलाई का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिलाओं द्वारा हजारो झंडे बनाने का लक्ष्य रखा गया है।








विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए 11 से 17 अगस्त तक अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की है। इन झंडों को बनाने के लिए माप आदि की तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारियों ने दिया है। स्व सहायता समूह की महिलाएं खादी और पालिस्टर कपड़े के दो प्रकार के तिरंगा झंडा बना रही हैं। झंडे 20 इंच ऊंचाई और 30 इंच चौड़ाई की निर्धारित माप में बनाए है।
प्रति तिरंगा झंडा की कीमत 40 व 50 रुपये की दर से बिक रहा है।इसके लिए नगर पालिक निगम ने आज इंद्रिरा मार्केट पुराना बस स्टैंड मे दुकान का शुभारंभ आज विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल ,पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा,सभापति राजेश यादव ने किया गया।इस अवसर पर राजस्व व बाजार प्रभारी ऋषभ जैन, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज,मनीष बघेल, एल्डरमेन अजय गुप्ता, उपायुक्त मोहेंद्र साहू,मुक्तेश ,ईश्वर वर्मा उपस्तित थे। महिला समूहों के पदधिकारी गीता सोनी टुवेन्द्री साहू भारती चंद्रकार,भारती साहू,शारदा यादव सहित सैकड़ो महिलाए तिरगे की स्टाल मे अपनी सेवाए दे रही हैं।





महिला समूहों की सदस्यों द्वारा बनाये गए इन झंडों को किफायती दरों पर के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। गौरतलब है कि स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा।विधायक एवं महापौर ने महिलाओं द्वारा बनाए गए झंडा खरीदें तथा लोगों को स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित झंडा खरीदकर स्व सहायता समूह को आर्थिक उन्नति में सहायक व झंडा लगाने से राष्ट्रीय भावना का संचार व प्रदर्शन करने अपील किया।







