छत्तीसगढ़

बरसते पानी में विधायक,मेयर कलेक्टर एवं कमिश्नर ने देर रात तक प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव स्थिति का जायजा लेते रहें

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत तेज बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पानी भरने की समस्या का समाधान करने मेयर धीरज बाकलीवाल लगातार शहर का दौरा करते रहे। महापौर ने कई इलाकों में जेसीबी की मदद से पानी की निकासी करने कहा है। महापौर ने प्रभावित वार्डों का दौरा करने के बाद निगम अधिकारियों को हालात पर नजर रखने और रात भर चौकस रहने कहा है। घरों में पानी भरने या आपदा की स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये गए हैं। आपको बता दें कि विधायक अरुण वोरा आज शाम से ही जलभराव वाले स्थानों का लगातार निरीक्षण करते रहे।

पटरीपार के समस्याग्रस्त वार्डों सहित महावीर कालोनी, केलाबाड़ी, विवेकानंद नगर, बोरसी इलाकों में पानी निकासी की व्यवस्था करने वोरा ने लगातार निगम अफसरों को निर्देश दिये। निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे भी दोपहर के बाद से ही देर रात तक प्रभावित इलाकों का दौरा करते रहे। रात साढ़े 10 बजे वोरा ने कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को हालात की जानकारी दी। इसके बाद कलेक्टर भी वार्डों का दौरा करने निकल पड़े। विधायक अरुण वोरा, मेयर धीरज बाकलीवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे से चर्चा के बाद पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था करने और आपदा प्रबंधन की सारी तैयारियां करने के निर्देश दिये गए हैं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जलभराव वाले क्षेत्रों को निगम ने चिन्हित किया है उन क्षेत्रों में विशेष रुप से टीम अलर्ट रहकर कार्य करें। नाला की समीपस्थ बस्तियों का इस दौरान आवश्यक रूप से निरीक्षण करें, जलभराव की संभावना वाले निचली बस्तियों में टीम नालियों की भी व्यापक रूप से सफाई रखें। आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखें। नाला का पानी कम होते ही फंसे हुए कचरो को निकालने का काम भी व्यापक रूप से हो, ताकि पानी का फ्लो बना रहे और आसानी से निकासी हो सके।

Related Articles

Back to top button