छत्तीसगढ़

बारिश के बाद अलसुबह आयुक्त ने देखी नालो व जलभराव क्षेत्रो की स्थिति

दुर्ग/ नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सभी बड़े नालों व वार्डो का निरीक्षण किया। कल दिनभर व रात्रि को हुए जमकर बारिश के कारण जलभराव की स्थिति जायजा लेने आयुक्त प्रकाश सर्वे अलसुबह निरीक्षण में पहुंचे।उन्होंने सर्वप्रथम दुर्गा चौक शंकर नाला,शिवनाथ नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया,वहां उन्होंने पानी के फ्लो की स्थिति देखी, तत्पश्चात सहित मालवीय नगर नाला,केलाबाड़ी नाला,पोटिया नाला कसारीडीह नाला के समीप स्थित नाला आदि का निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्देश दिए कि जलभराव की स्थिति निर्मित ना हो इसलिए आसपास के कचरे की सफाई भी व्यापक  तौर पर हो जाए। बारिश के पानी के साथ कचरे की बहकर नालों में प्रवाहित होते हैं, ऐसी स्थिति में किनारों में कचरे एकत्र होने की संभावना बढ़ जाती है। इन सभी स्थितियों के लिए सदैव अपना अमला स्वास्थ्य विभाग तैयार रखें।

आयुक्त ने वार्ड 2,3 एवं 4,के तालाबो के पानी निकासी की जा रही है।वही वार्ड 35,38,39 एवं 55 शिवनाथ नदी ठाकुर होटल के आस पास सफाई व्यवस्थाओं पर अमला को निर्देश दिए।शहर क्षेत्र के सभी इस वर्ष बड़े नालों तथा छोटी नालियों की अच्छी सफाई होने की वजह से नालो में जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं हो रही है। नालों से पानी का फ्लो अच्छा दिखा। आयुक्त ने अपने निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था भी देखी, प्रमुख सडक़ों में रोड स्विपिंग की जानकारी ली,

सड़क किनारे अनावश्यक झाडिय़ों को हटाकर सफाई करने के निर्देश दिए। वहीं नालों के समीपस्थ स्थितियों का जायजा लिया।उल्लेखनीय है कि महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर  शहर में लगातार बड़े नालों तथा छोटी नालियों की सफाई कराई जा रही है, जिसके चलते भारी बारिश में भी जलभराव की स्थिति नालो में निर्मित नहीं हो रही है। वहीं जमकर हुए बारिश  डुबान बस्तियों तथा जल भराव क्षेत्रों की जलभराव की स्थिति निर्मित की जा रही। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं स्वास्थ्य विभाग अमला आदि मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button